भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले ऐसे गिरोह को दबोचा है, जो नक्सल प्रभावित आंध्रप्रदेश ओर विशाखापट्नम से गांजा लाकर उसे राजधानी सहित अन्य स्थानो मे तस्करी करता था। हैरानी वाली बात यह है कि गिरोह मे आधा दर्जन महिलाये भी शामिल है, यह सभी महिलाये फेरी लगाकर बर्तन बेचने की आड मे गांजा खपाती थी, जिससे पुलिस को उनपर शक नही होता था। टीम ने गिरोह के कब्जे से 14 लाख कीमत का 135 किलो गांजा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच अफसरो ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेन्ट्रल लाइब्रेरी मैदान के पास दो पुरुष एवं छह महिलाएं को सदिंग्ध हालत मे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ मे महिलाओ की पहचान फुलो बाई कुचबंदिया पत्नि राजु कुचबंदिया (50), नीतु कुचबंदिया पत्नि राजा कुचबंदिया (32), सीमा कुचबंदिया पत्नि स्व. पवन कुचबंदिया (35) तीनो निवासी नगर निगम कालोनी नारियल खेडा थाना गौतम नगर भोपाल, रिया कुचबंदिया पत्नि मन्ना कुचबंदिया (24) निवासी प्रेमनगर नारियलखेडा, कविता कुचबदिंया पत्नि बबलु कुचबंदिया (34) निवासी गणेश नगर नारियल खेडा, रानी कुचबंदिया पत्नि मनोज कुचबंदिया (35) निवासी झुग्गी थाना छोला मंदिर के रुप मे हुई। सभी महिलाओ ने बताया कि वो फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करती है। वही पुरुषो की पहचान मजदूरी का काम करने वाले अभिषेक मेसकर पिता अजबसिंह मेसकर 21) निवासी ग्राम जमुनिया तालाब सीहोर थाना मण्डी जिला सीहोर ओर मनीष मारन पिता सुरेश मारन (20) दोनो निवासी ग्राम जमुनिया तालाब सीहोर थाना मण्डी जिला सीहोर के रुप मे हुई। महिला पुलिस कर्मियो ने जब सभी आधा दर्जन महिलाओ के पास मौजूद प्लाटिक की बोरियो की तलाशी ली तो उसमे करीब 135 किलो गांजा रखा मिला। पुलिस ने सभी महिलाओ के साथ ही उनके साथ मोजूद अभिषेक मेसकर और मनीष मारन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियो ने बताया कि आरोपी महिलाये बर्तन बेचने के लिये फेरी लगाने की आड़ मे गांजा तस्करी करती है। पुलिस गिरोह से उनके राजधानी मे फैलै नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।