नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और केन्द्रीय गृहमंंत्री अमित शाह ने बुधवार को देशवासियो को रंगो के त्योहार होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ''उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।

मोदी ने आज ट्वीट किया, होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।'

शाह ने ट्वीट कर कहा, ''रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।'' उन्होंने ट्वीट के साथ रंगोत्सव का चित्र भी साझा किया।