भोपाल | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ही वर्ग के लोगों को पत्थरबाजी में पकड़ने के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। मंगलवार को नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ना किसी के भाई ना ही जान, वो तो पड़ोसी मुल्क मे आटा महंगा होने से परेशान हैं।गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी एक ही वर्ग के लोगों को पत्थर बाज बता रहे हैं। दिग्विजय सिंह जी सीसीटीवी फुटेज आ गए हैं। पुलिस है, कानून है, संविधान है, आप सब पर ही सवाल उठाए दे रहे हो। एक वर्ग विशेष पर नजर इनायत करने के लिए आप सब यह बोलते रहते हैं यह हमारी समझ में आता है। दिग्विजय सिंह ना किसी के भाई हैं ना ही जान है वो तो पड़ोसी मुल्क के आटा महंगा होने से परेशान हैं। मिश्रा ने कहा कि इनकी मनोस्थिति जो पाकिस्तान में त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है उसे समझ में आती है यह कितने ज्यादा पीड़ित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।