बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आज कल ज्यादातर अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान के साथ नजर आती हैं। दोनों अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। इस बीच हाल ही में यह कपल एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने पहुंचा जहां कैमरे देखते ही दोनों एक दूसरे को किस करने लगे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को प्यार से कैसे बार बार किस कर रहे हैं। राखी सावंत का नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने रितेश से अलग होने का एलान किया था। फिलहाल अब राखी आदिल को इन दिनों डेट कर रही हैं। आदिल एक बिजनेसमैन हैं। कुछ समय पहले दोनों को दुबई में एक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया था। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।