पीयूष गोयल बोले – व्यापार समझौते पर दोनों देशों के बीच लगातार संवाद जारी
व्यापार: भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने उद्योग मंडल के एक सतत विकास संबंधी कार्यक्रम में कहा कि हम अमेरिका के साथ बीटीए के लिए संवाद कर रहे हैं।
भारत और अमेरिका के बीच हो चुकी है पांच दौर की वार्ता
भारत और अमेरिका मार्च से इस समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। 27 अगस्त से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद, अमेरिकी टीम ने अगले दौर की वार्ता के लिए भारत की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। यह पहले 25 अगस्त से होने वाली थी। अभी तक छठे दौर की वार्ता के लिए कोई नई तारीख तय नहीं की गई है।

आदिवासी मजदूरों के अधिकारों को लेकर सोरेन का बड़ा बयान
TMC कार्यालय में कैरम विवाद के बाद CRPF कमांडेंट की वापसी
भाजपा ने सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे पर जताया भरोसा, संगठन को मिलेगी मजबूती
शशि थरूर-मनीष तिवारी को मिली नई राजनीतिक ताकत
तमिलनाडु चुनाव 2026: BJP की पहली लिस्ट में अन्नामलाई को झटका