14 लाख के इनामी नक्सली कांकेर में ढेर, एसपी ने बताया अभियान और सख्त होगा
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस और सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है। कांकेर में आज सुबह गोलीबारी हुई। जिसके बाद तीन माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। एसपी आईके अलिसेला ने कहा कि कांकेर जिले के त्रियारपानी क्षेत्र में कांकेर डीआरजी, गरियाबंद डीआरजी और बीएसएफ द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप आज सुबह गोलीबारी हुई।
आगे बताया कि तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए है। जिनकी प्रथम दृष्टया पहचान श्रवण, राजेश और बसंती के रूप में हुई है। अन्य सामग्रियों के साथ तीन हथियार जब्त किए गए हैं। इन व्यक्तियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह घटना ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाने वाले एक प्रमुख मार्ग पर हुई। आने वाले दिनों में सीमावर्ती जिलों के साथ संयुक्त अभियान तेज किया जाएगा।

21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान