मोहन सरकार का बड़ा फैसला: 24 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, 10 जिलों में नई तैनाती
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा दिया गया है। इसमें भिंड में विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।

किसानों को मिलेगा फायदा: 1 अप्रैल से अफीम तौल शुरू, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कसी कमर
लोकसभा में Amit Shah का बड़ा बयान, नक्सलियों पर सख्त रुख
स्मृति समारोह में शिक्षा को बढ़ावा, छात्रों को दिए गए लैपटॉप और सम्मान