अजरबैजान के विजय दिवस परेड में शामिल हुई पाकिस्तानी सेना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अजरबैजान के रक्षा संबंध हालिया महीनों में ठीक हुए हैं। अजरबैजान उन देशों में एक है, जो कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद खुलकर पाकिस्तान की तारीफ की थी। दोनों देशों ने अपने संबंधों में बेहतरी के लिए नया कदम उठाया है। पाकिस्तनी सेना और जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान अजरबैजान की विजय दिवस परेड में शामिल हो रहे हैं। पाकिस्तानी जेट और सेना की टुकड़ी अजरबैजान पहुंच गई है। इतना ही नहीं असीम मुनीर और शहबाज शरीफ भी अजरबैजान पहुंचे हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इसकी जानकारी दी है।
अजरबैजान 8 नवंबर को साल 2020 में आर्मेनिया के खिलाफ 44 दिनों तक चले काराबाख युद्ध में जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया जाता रहा है। अजरबैजान का यह 5वां विजय दिवस है। तरार ने कहा है कि पाकिस्तान-अजरबैजान की दोस्ती अटूट है। राजधानी बाकू स्थित पाकिस्तान दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहबाज शरीफ और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की तस्वीर पोस्ट की है। शहबाज शरीफ विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए गए हैं। पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भी अलीयेव के साथ बैठक की है। बैठक में दोनों देशों के बीच कई तरह की डील हुई हैं।

वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- जनता में दिख रहा उत्साह
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का रुख साफ, शर्तों के बिना नहीं होगा कोई फैसला
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
ED की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध लेनदेन और संपत्ति की जांच जारी
बड़ी आग से हड़कंप, गौर ग्रीन एवेन्यू में राहत-बचाव कार्य जारी