WPL Final 2026: लगातार चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, RCB से होगी भिड़ंत, जानें कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग
WPL Final 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. इस सीजन का खिताबी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना हैं. दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन किया और अब फाइनल में आमने-सामने होंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे WPL फाइनल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग…..
WPL Final 2026: फाइनल में आमने-सामने होगी आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स
महिला प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है जहां आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आक्रामक खेल खेलते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है. वहीं दिल्ली की टीम पूरे टूर्नामेंट में संतुलित नजर आई. मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और शानदार गेंदबाजी के दम पर डीसी ने फाइनल में जगह बनाई है. दिल्ली का ये चौथा फाइनल मुकाबला है लेकिन अभी तक खिताब जीतने में यह टीम कामयाब नहीं हो पाई है.
कब खेला जाएगा WPL Final 2026?
महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. आरसीबी और डीसी के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.
कहां देखें WPL Final live?
भारत में WPL फाइनल का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर इस मैच का आनंद उठा सकते है. जबकि ऑनलाइन दर्शकों के लिए जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की फैन फालोइंग बेहद तगड़ी है, ऐसे में WPL 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा.

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी