मध्य प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय
भोपाल । मध्य प्रदेश में 10 नए विश्वविद्यालय श्रीघ खुलने जा रहे हैं। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में 10 निजी विश्वविद्यालय खोलने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में अभी 51 निजी विश्वविद्यालय संचालित किया जा रहे हैं। 51 निजी विश्वविद्यालय में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्यनरत हैं। जिन 10 नए विश्वविद्यालय को खोलने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जल्द ही उन्हें भी अनुमति मिल जाएगी।
भारत में विदेशी विश्वविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए यूजीसी द्वारा जो मापदंड तैयार किया गया है। उसमें विदेशी विश्वविद्यालय खोलने के लिए भारत सरकार और यूजीसी की अनुमति आवश्यक होती है। मध्य प्रदेश में अभी कोई भी विदेशी विश्वविद्यालय संचालित नहीं हो रहा है। नाही कोई आवेदन मध्य प्रदेश सरकार के पास लंबित है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार उड़ान, 5 सेमीफाइनल का इतिहास और इस बार की उम्मीदें
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत