मोज़ाम्बिक में नाव पलटने से 97 लोगों की मौत
मापुटो । मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत नामपुला में मोजाम्बिक द्वीप के पास एक नाव के पलटने से करीब 91 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं और अन्य 34 लोग लापता हैं। दुर्घटना में पांच जीवित बचे लोगों का भी पता चला है। नामपुला प्रांत के राज्य सचिव जैमे नेटो के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया हैं कि यह एक अस्थायी नाव थी जो मोसुरिल जिले से रवाना हुई थी और इसमें कुल 130 यात्री सवार थे। श्री नेटो ने बताया कि हैजा के प्रकोप के बारे में गलत सूचना के कारण फैली दहशत के कारण यात्रियों ने अपने मूल क्षेत्र को छोड़ दिया। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी नाव थी जो इतने सारे लोगों को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी। यह एक मछली पकड़ने वाली नाव थी।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये