अकाली दल नहीं लड़ेगा विधानसभा उपचुनाव
चंडीगढ़ । पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने राज्य की चार सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में कैंडिडेट्स नहीं उतारने का फैसला किया है। यह फैसला चंडीगढ़ में हुई पार्टी की कार्यसमिति और जिला प्रधानों की बैठक में लिया गया। पंजाब में वर्ष 1992 के बाद यह पहला मौका है जब अकाली दल ने राज्य में होने जा रहा कोई इलेक्शन नहीं लडऩे का फैसला किया है। पार्टी के इस फैसले की वजह पंथक संकट है।
चंडीगढ़ में तकरीबन दो घंटे चली बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इसका ऐलान किया। हालांकि पार्टी एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा लेगी। चीमा ने कहा कि अकाली दल हमेशा अकाल तख्त के आदेशों का पालन करता है। अकाल तख्त ने 30 अगस्त को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को तनखैया घोषित किया। इसके बाद सुखबीर अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए और कई बार सिंह साहिबान से सजा पर फैसला देने का आग्रह किया गया। चीमा ने कहा कि अकाल तख्त ने सुखबीर बादल की पेंडिंग सजा पर फैसला दिवाली के बाद करने की बात कही है। इसलिए पार्टी ने आमराय से फैसला किया है कि वह अकाल तख्त साहिब के फैसले से आगे नहीं जाएगी और चुनाव से बाहर रहेगी।

सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन