लोकसभा चुनावों पर आज मंथन करेंगे भाजपा के दिग्गज
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली बड़ी बैठक आज होने जा रही है। इसमें प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने की रणनीति, मत प्रतिशत बढ़ाने, प्रत्याशी चयन और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छोटे नेताओं को पार्टी में शामिल कर आगे लाने सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। अलग-अलग समय में होने वाली तीन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित रहेंगे। सुबह नौ बजे से होने वाली पहली बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रहने की भी पूरी उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि इसके पहले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर यह पहली बड़ी बैठक है। सबसे पहले होने वाली बैठक में चुनाव का पूरा रोडमैप तैयार होगा। प्रत्याशी चयन, प्रचार आदि को लेकर चर्चा के बाद समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी।बीएल संतोष और संगठन के अन्य बड़े पदाधिकारियों के माध्यम से यह संकेत मिल सकते हैं कि प्रत्याशियों की पहली सूची कब आएगी। विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों को चुनाव में दायित्व तय किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी शामिल होंगे।

‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
सुनील शेट्टी ने बताया क्यों शाहरुख खान का स्टारडम सबसे अलग है? इस मामले में रणबीर कपूर से की तुलना
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा