कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, चार उम्मीदवार किए घोषित
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है और अगले चरण के मतदान के लिए पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर ही हैं। वहीं आज कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने इस सूची में 3 ओडिशा और 1 पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। इस सूची में कांग्रेस ने बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दुलालचंद्र प्रधान को मैदान में उतारा है।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?