सनातन धर्म में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने का विधान है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की उपासना करते हैं। उनकी सारी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही कुंडली में गुरु भी मजबूत होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत रहने से विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है, तो अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी होती है। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। कुंडली में गुरु कमजोर रहने से अविववाहितों की शादी में बाधा आती है। इसके लिए अविवाहित लड़कियों को गुरु मजबूत करने हेतु गुरुवार का व्रत करना चाहिए। साथ ही गुरुवार के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

अविवाहित लड़कियां शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए हर गुरुवार के दिन पीली दाल का दान करें। सामान्य लोग भी पीली दाल का दान कर सकते हैं। इससे सुख, शांति और धन में वृद्धि होती है। अविवाहित लड़कियों की शादी के योग बनते हैं।

अगर आप अपने जीवन में सुख, सौभाग्य और धन प्राप्त करना करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र का दान करें। अविवाहित लड़कियां कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए जरूरतमंदों को पीले रंग के कपड़े दान कर सकती हैं।

अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की चीजें उपहार में दें। आसपास के बच्चों को ट्यूशन दें। इस उपाय को करने से भी गुरु मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत रहने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

अविवाहित लड़कियां गुरुवार के दिन पीले चन्दन का दान करें। साथ ही गुरुजन और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इससे भी गुरु मजबूत होता है।