एयर इंडिया के पांच नए संपर्क केंद्र शुरू
नई दिल्ली । एयर इंडिया ने दुनिया भर में अपने ग्राहकों को सहायता देने के लिए काहिरा और कुआलालंपुर सहित पांच स्थान पर नए संपर्क केंद्र खोल दिए हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मुंबई, काहिरा और कुआलालंपुर में केंद्रों से प्रीमियम सेवाओं का प्रबंधन करने के लिए कैलिफोर्निया मुख्यालय वाली ग्राहक सहभागिता कंपनी कॉन्सेंट्रिक्स के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा वाहक ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नोएडा और बेंगलुरु में संपर्क केंद्र संचालित करने का काम आईएनर्जाइज़र को सौंपा है। इसमें कहा गया है कि शिकायत प्रबंधन डेस्क ग्राहकों के सभी सवालों, समस्याओं का तुरंत समाधान करता है और चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करता है।

चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा सत्र में सभापति बिरला के खिलाफ शुरू हुआ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा