वृद्ध पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने एनजीओ से जुड़े एक वृद्ध के खिलाफ युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला कायम किया है।
पुलिस के अनुसार के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अशोका गार्डन स्थित अशोक विहार कॉलोनी में रहती है। और ऐशबाग स्थित नवीन नगर में स्थित एक वृद्व द्वारा घर से संचालित एनजीओ में नौकरी करती है। एनजीओ चलाने वाले एनके श्रीवास्तव ने उसको सचिव बनाया था। पीड़ीता का आरोप है, कि वृद्व द्वारा उसे बुरी नीयत से घूरता था साथ ही कई बार बुरी नीयत से उसका हाथ भी पकड़ा गया। वृद्ध की हरकतो के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद
आरोपी उसे परेशान करते हुए पीछा भी करता था। बाद में आरोपी को कोर्ट से नोटिस भेजा गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की जॉच कर रही है।

प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी