ग्वालियर पुलिस ने शुरू की जांच, आरक्षक के लापता होने से सहकर्मी परेशान
ग्वालियर। ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना में पदस्थ आरक्षक नितेश पाल बीते चार दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। सोमवार सुबह वे घर से यह कहकर निकले थे कि जरूरी काम से जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद से अब तक घर नहीं लौटे। घर से निकलने के कुछ समय बाद ही उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया, जिससे परिवार और पुलिस विभाग दोनों में चिंता का माहौल है।
चार दिनों की छुट्टी पर था आरक्षक
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय नितेश पाल मूल रूप से भांडेर, जिला दतिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में ग्वालियर के माधौगंज क्षेत्र स्थित 13वीं बटालियन न्यू मल्टी नंबर सी-10 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन बहोड़ापुर में थी और वे चार दिन की छुट्टी पर थे।
पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जब नितेश घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी सुनेना पाल ने पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्होंने माधौगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरक्षक की अंतिम लोकेशन तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि नितेश की मोबाइल लोकेशन भोपाल के आसपास मिली थी. फिलहाल पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति