कोकता गोविंदपुरा में शीघ्र शुरू होगा अस्पताल
भोपाल : कोकता गोविंदपुरा में 100 बिस्तर का अस्पताल शीघ्र शुरू होगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) कृष्णा गौर के अनुरोध पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अस्पताल शुरू करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर ने मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री शुक्ल के साथ बैठक में बताया कि कोकता में 100 बिस्तर के अस्पताल भवन का निर्माण हो चुका है। नवनिर्मित अस्पताल के भवन में चिकित्सा उपकरणों अन्य व्यवस्थाओं के साथ मेडिकल स्टाफ की पदस्थापना की जाना है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर अस्पताल प्रारंभ करने को कहा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने