जिहादियों ने की 28 लोगों को मौत के घाट उतारा
अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया में जिहादी समूहों ने दो अलग-अलग घटनाओं में 28 लोगों की हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्टों में सेना और स्थानीय निवासियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट के अनुसार जिहादी समूह लकुरावा के आतंकवादियों ने बुधवार को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो राज्य के एक गांव पर हमला किया और 17 लोगों की हत्या कर दी।
हमलावरों ने गांव में घुसकर ‘अंधाधुंध गोलीबारी’ की। स्थानीय लोगों का मानना ??है कि कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों द्वारा तीन जिहादियों की हत्या का प्रतिशोध लिया गया है। इस क्षेत्र में जिहादियों से लडऩे वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन, बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल के लेफ्टिनेंट कर्नल ओलानियी ओसोबा ने कहा कि गुरुवार को इस्लामिक स्टेट वेस्ट के अफ्रीका प्रांत के जिहादियों ने सीमावर्ती शहर मालम फतोरी पर हमला किया और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर पर गोलीबारी की, जिसमें 11 अन्य मारे गए। उन्होंने बताया कि अन्य 20 घायल हो गए, जिन्हें सीमा पार नाइजर के बोसो स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2009 से अब तक जिहादी हिंसा के कारण पूर्वोत्तर नाइजीरिया में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 20 लोग विस्थापित हुए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल: IAS अशोक बर्णवाल को मिली मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
68,378 उपभोक्ताओं की बिजली बिल में राहत, टाइम ऑफ डे योजना से ₹1.12 करोड़ की बचत
60 घंटे से नहीं थम रही बारिश, मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की महाकाल नगरी में हाजिरी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
पेपर लीक विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी ने किए अहम ऐलान