किआ ने 400,000 से ज्यादा कारें सेल की
मुंबई। किआ इंडिया ने देश में अपने नाम एक माइलस्टोन स्थापित कर लिया है। कंपनी ने 400,000 से ज्यादा कनेक्टेड कारें सेल की हैं। किआ सेल्टॉस ने कुल सेल में 65 प्रतिशत का योगदान दिया है। ग्राहक कनेक्टेड कार सुविधाओं से लैस सेल्टोस मॉडलों को पंसद कर रहे हैं, जो बेची गई सभी सेल्टोस इकाइयों का 57 प्रतिशत है। किआ इंडिया के मुख्य बिक्री और व्यवसाय अधिकारी मायुंग-सिक सोहन ने कहा, हमने अपने ब्रांड को उसके डिजाइन और प्रौद्योगिकी श्रेष्ठता के लिए बाजार में अलग किया है। आज की हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में, ग्राहक चाहते हैं कि उनकी कारें उनकी जीवनशैली के साथ सहजता से एकीकृत हों, जिससे प्रौद्योगिकी-सक्षम कारों की मांग में वृद्धि हुई है।

टेक जगत में हलचल: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की
निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी: चांदी में बड़ी छलांग, सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब
शेयर बाजार में हरी बहार: सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर के करीब
आलोचनाओं के बीच संजू सैमसन के पिता की अपील—अब उसे परेशान न किया जाए