पीएम मोदी ने कीर स्टारमर को दी बधाई
यूनाइटेड किंगडम (यूके) के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्जकर इतिहास रच दिया है। वहीं ऋषि सुनक की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर को बधाई दी है। बता दें कि अभी तक लेबर पार्टी 410 सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 118 सीटों पर सिमट चुकी है। बता दें ब्रिटेन में 326 बहुमत का आंकड़ा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि यूके के आम चुनाव में उल्लेखनीय जीत पर कीर स्टारमर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं।61 वर्षीय कीर स्टारमर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। आम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद स्टारमर ने अपने पहले भाषण में हर व्यक्ति की सेवा करने का वादा किया। उधर, कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। सुनक ने स्टारमर को जीत की बधाई दी। कंजर्वेटिव पार्टी की मंत्री पेनी मोर्डंट और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स को भी हार का सामना करना पड़ा है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता