शीतलहर की संभावना, मकर संक्रांति के पहले ठिठुरन बढ़ेगी
भोपाल । मकर संक्रांति पर्व के पहले ठिठुरन बढ़ भी बढ़ती है। बादल हटते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी तक शीतलहर भी चल सकती है। फिलहाल मौसम में सुधार आने के साथ ही तापमान गिरने लगा है।
बहरहाल आने वाले एक-दो दिन में धूप के बीच हल्के बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक दो दिन में पश्चिमी मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत बदल सकती है जबलपुर में तो इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा पर हल्के बादल छा सकते हैं।
करीब एक सप्ताह से बिगड़ा मौसम का मिजाज धीरे-धीरे सुधरने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने से सोमवार को सूर्यदेव ने खुलकर दर्शन देंगे। वातावरण में कड़ाके की ठंडक महसूस की गई पर दोपहर होते ही मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा, बादल हटते ही धूप खिलेेगी। करीब तीन दिन बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है इसी के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी बढ़ जाएगा।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह