पिता चिरंजीवी के साथ रामचरण ने की केंद्रीय मंत्री शाह से मुलाकात
नई दिल्ली । ऑस्कर 2023 में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल गाने का अवार्ड जीत देश का नाम रोशन किया है। ऑस्कर जीत पर फिल्म की टीम के साथ है, पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इस बीच अभिनेता राम चरण अपने पिता और अभिनेता चिरंजीवी के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। शाह और रामचरण की मुलाकात की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में राम चरण फूलों के गुलदस्ता के साथ केंद्रीय मंत्री शाह का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, चिरंजीवी ने भी मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
जिसके कैप्शन में लिखा, एक सफल ऑस्कर कैंपन और भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर घर लाने के लिए टीम आरआरआर की ओर से रामचरण को आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद शाह जी। इस मौके पर उपस्थित होकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। बता दें कि, रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण और चिरंजीवी जल्द ही पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन