दमोह में सनसनीखेज हत्या, हथौड़े से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से एक दिला दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बहन के घर जा रहे एक 16 वर्षीय नाबालिग की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी ने लाश के पास बैठकर खून पिया और सिर से भेजा निकालकर खाया. खुन को अपने चेहरे पर भी लगाया. इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं. पूरी वारदात देहात थाना क्षेत्र की है।
नाबालिग के सिर पर किया हथौड़े से वार
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा निवासी इमलिया चौकी क्षेत्र अर्थखेड़ा गांव के रूप में हुई है. मृतक भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया हुआ था. लेकिन बहन के घर जाने से पहले ही उसके साथ वारदात हो गई. मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने भरत पर अचानक हमला कर दिया. आरोपी ने उसके सिर पर राॅड से हमला किया. इसके बाद करीब 15 से 20 बार हथौड़े से उसके सिर पर वार किया। हथौड़े के वार से गंभीर चोट लगने पर भरत की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान चचेरा भाई किसी तरह वहां से बच निकला. उसने कहा कि आरोपी ने मेरे सामने ही मेरे भाई का मांस खाया और खुन पिया. वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था. गांव वाले भी उसकी इस क्रूरता से डर गए थे. भाई ने मेरे ही सामने दम तोड़ दिया और वह उसे बचा भी नहीं पाया।
हथौड़ा लेकर भागा आरोपी
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेत की तरफ भाग गया. आरोपी ने पुलिसकर्मी और गांव वालों से खुद को घिरा हुआ देखकर उन पर भी हमला कर दिया. गांव वाले थोड़े समय के लिए पीछे हो गए, लेकिन उसी समय आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया और गांव वालों ने पथराव करके उसे पकड़ लिया।
20 साल पहले की थी पत्नी की हत्या
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने 20 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस मामले में वह जेल की सजा भी काट चुका है. 2 साल पहले ही आरोपी सजा पूरी करके आया है. उसके घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं. तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है और बेटा अलग रहकर खेती करता है. आरोपी पूरे समय गांव में अकेला ही घुमता रहता है।
पोस्टमॉटर्म के बाद परिजनों को दिया जाएगा शव
पूरे मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर लिया गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिय है और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: अदालत के आदेशों का पालन न करना आजकल ‘फैशन’ बन गया
धमतरी के डायमंड सिंह को 623वां स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर