बाजार में सुस्ती: सेंसेक्स 90 अंक गिरकर 81,240 पर, निफ्टी 24,650 के नीचे खुला
एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (15 मई) को मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट लेवल पर ओपन हुए। हालांकि, खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और बीएसई सेंसेक्स लाल निशान में फिसल गए। बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में बेंचमार्क में प्रॉफिट बुलिंग देखी गई। यह दर्शाता है कि हाई लेवल पर गति कमजोर हो सकती है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 24 अंक चढ़कर 81,354.43 पर खुला। खुलते ही इसमें बिकवाली हावी हो गई। सुबह 9:21 बजे सेंसेक्स 254.58 अंक या 0.31% की गिरावट लेकर 81,075.98 पर था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मामूली बढ़त लेकर 24,694.45 पर खुला। लेकिन कुछ ही सेकंड्स में यह भी लाल निशान में फिसल गया। सुबह 9:22 बजे यह 64.70 अंक या 0.26% की गिरावट लेकर 24,602.20 पर ट्रेड कर रहा था।
बीते कारोबारी दिन, सेंसेक्स 182.34 अंक यानी 0.22% चढ़कर 81,330.56 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 88.55 अंक यानी 0.36% बढ़कर 24,666.90 पर बंद हुआ। आईटी स्टॉक्स में तेजी और मेटल कंपनियों के शेयरों में बढ़त और आखिरी एक घंटे में खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा।
इस बीच, गुरुवार को निवेशकों की नजर कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, दुनियाभर के मिले-जुले संकेतों और अमेरिका के फेडरल रिज़र्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच पर टिकी रहेगी। ये कारक बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वैश्विक बाज़ारों से क्या संकेत?
एशियाई बाज़ारों में आज यानी गुरुवार को गिरावट देखी गई। पिछले दिन अमेरिका-चीन तनाव में नरमी की उम्मीद पर बढ़त बनी थी, लेकिन आज बाज़ार नीचे आ गए। जापान का निक्केई इंडेक्स (Nikkei) 0.90% गिरा, जबकि Topix में 0.76% की गिरावट रही। कोस्पी और ASX200 मामूली कमजोरी के साथ सपाट कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में, S&P 500 में 0.10% की हल्की बढ़त रही, Nasdaq 0.72% चढ़ा लेकिन Dow Jones 0.21% फिसल गया।
आज इन कंपनियों के Q4 नतीजे
जेएसडब्ल्यू एनर्जी, पतंजलि फूड्स, पीबी फिनटेक, एबॉट इंडिया, आईटीसी होटल्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, कोचीन शिपयार्ड, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, गॉडफ्रे फिलिप्स, पेज इंडस्ट्रीज, एनसीसी, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर, विनती ऑर्गेनिक्स, बीकाजी फूड्स, कैप्लिन पॉइंट लैब्स, जेडएफ कमर्शियल व्हीकल सिस्टम्स, एलटी फूड्स, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, एलाइड ब्लेंडर्स, प्रिज्म जॉनसन, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, साउथ इंडियन बैंक समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे आज जारी करेंगी।

CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर