प्रदेश अध्यक्ष आज जबलपुर, छिंदवाड़ा एवं बालाघाट प्रवास पर
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 27 मार्च को जबलपुर, छिंदवाड़ा एवं बालाघाट प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करायेंगे।
विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10.45 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रोड शो में शामिल होकर जबलपुर से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे का नामांकन दाखिल करायेंगे। दोपहर 12.50 बजे छिंदवाड़ा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.30 बजे बालाघाट की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी के नामांकन रैली में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा शाम 5.25 बजे छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंचेंगे।

प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी