‘शेरदिल शेरगिल’ में नजर आई अभिनेत्री सुरभि चंदना अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस शादी, पार्टी और मुंडन के लिए फैंस से एक अलग अंदाज में काम की मांग कर रही हैं।

मस्ती भरे अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

दरअसल, सुरभि चंदना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ढोल की थाप पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। यह एक बरात का वीडियो है, जिसमें वह अकेले डांस करने में मगन हैं। एक्ट्रेस के इस मस्ती भरे अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके कैप्शन को भी फैंस का मजेदार रिस्पांस मिल रहा है। सुरभि ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शादी, जन्मदिन, मुंडन या माता की चौकी, कुछ भी हो आप नाम लें... इन सबके लिए संपर्क करें।

फैंस को पसंद आ रहा अंदाज

सुरभि चंदना का यह अंदाज फैंस और सितारों को काफी पसंद आ रहा है। सभी कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के डांस की तारीफ कर रहा है, तो किसी को उनका आउटफिट पसंद आ रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ श्रग कैरी कर रखा है और साथ में बालों का बन बनाया हुआ है।

हाल ही बंद हुआ शो

सुरभि चंदना के करियर की बात करें तो वह हाल ही में ‘शेरदिल शेरगिल’ सीरियल में नजर आई हैं। शो में सुरभि का किरदार काफी अलग था। दरअसल,  इस शो में सुरभि सिंगल मदर की भूमिका में थीं, जो अपने करियर को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस शो में उनकी जोड़ी धीरज धूपर के बनी थी। लेकिन यह शो ज्यादा समय नहीं चल पाया और चार महीने में ही बंद हो गया।