कुंआ में सफाई करते-करते अचानक दो युवक हुए बेहोश-एक मृत
कोरबा, जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में कुंआ की सफाई करते समय अचानक दो युवक बेहोश हो गए। जिससे क्षेत्र में घटना की जानकारी होते ही अफरा-तफरी का माहौल निर्मित्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व संजीवनी एक्सप्रेस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा हैं की नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने आनन-फानन दोनों युवकों को बाहर निकाला, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया, वही दुसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी हैं। कुंए में डूबे युवकों का नाम जगत राम और साहेब लाल बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव में कुंए में सफाई करते समय दो युवक अचानक बेहोश हो गए, जिसमे जगत राम नामक युवक की मृत्यु हो जाना बताया जा रहा हैं। वहीं साहेब लाल नामक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कुएं से निकलने वाली जहरीले गैस को मौत होने की वजह बताई जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल