टोक्यो । दु‎निया की सबसे महंगी मछली के नीलाम होने की खबर आ रही है। टूना प्रजा‎ति की यह मछली दो करोड़ में नीलाम हुई है। दुनिया में महंगी चीजों की कमी नहीं है लेकिन खरीदार नहीं है। सिर्फ शान ओ शौकत से रहने वाले लोग ही महंगे शौक को पूरा कर सकते हैं। आपने खाने-पीने से जुड़ी और कई महंगी दुर्लभ चीजों के बारे में सुना होगा लेकिन दुनिया की सबसे महंगी मछली के बारे में भी जान ली‎जिए।  ब्लूफिन टूना दुनिया की सबसे महंगी मछली के तौर पर जानी जाती है। ये मछली टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़े आकार की होती है। पानी में तैरने की इसकी स्पीड बेहद तेज होती है। यह मछली 3 मीटर तक लंबी होने के साथ-साथ 250 किलो तक वजनी हो सकती है। ये दूसरी छोटी मछलियों को अपना शिकार बनाती है। ये मछली गर्म खून वाली होती है। प्रोटीन व ओमेगा-3 से भरपूर इस मछली का इस्तेमाल दवाई बनाने में भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में टोक्यो के टोयोसू मछली बाजार में विशालकाय ब्लूफिन टूना को खरीदने के लिए 273,000 डॉलर यानी 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस ब्लूफिन टूना का वजन 212 किलोग्राम था। 
यह ‎विलुप्तप्राय मछली है। ब्लूफिन टूना अपनी स्पीड और समंदर की गहराई तक गोता लगाने की क्षमता के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मछली की उम्र करीब 40 साल तक होती है।  विलुप्ति की कगार पर खड़ी होने के कारण ब्लूफिन टूना के शिकार करने पर पाबंदी है और पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है साथ में जुर्माना भी देना पड़ सकता है।