युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल। कटारा हिल्स थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बर्रई, थाना कटारा हिल्स में रहने वाला 31 वर्षीय नरेंद्र मीणा पिता चतुर नारायण मीणा निजी काम करता था। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात वह खाना खाकर सोने चला गया था। अगली सुबह परिजन की नींद खुली तो उन्होंने नरेंद्र का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिये भेजा जहॉ से बाद में शव परिवार वालो को सौंप दिया गया। जॉच टीम के अनुसार परिवार वालो के बयान दर्ज होने के बाद ही खुदकुशी के कारणो का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव