कच्चे तेल की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है और यह 85 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 85.86 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 82.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली , कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन मई 2022 में हुआ था।

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति दिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और सरकार की ओर से वसूला जाने वाला टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की लागत शामिल होती है।