असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग  में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं।हाललोंग में बाढ़  ने भारी तबाही मचायी है। कई घर जमींदोज हो गए हैं। वहीं कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। बारिश की वजह से पेड़ भी गिर गए हैं।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कछार जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और गैर जरूरी निजी प्रतिष्ठानों को 48 घंटे  के लिए बंद कर दिया था।