मॉस्को  । चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के रूस दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से मुलाकात की। जिनपिंग ने कहा- मैंने रूसी राष्ट्रपति को इस साल चीन आने का न्योता दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि रूसी क्करू भी जल्द ही चीन आएंगे। आज देर शाम पुतिन-जिनपिंग के बीच ऑफिशियल बातचीत होगी। 
इससे पहले सोमवार रात मॉस्को में जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) में जिनपिंग का स्वागत किया। कहा- वेलकम, डियर फ्रेंड। मैंने जंग खत्म करने वाले आपके पीस प्लान को अच्छे से पढ़ा है। हम दोनों इस बारे में जल्द चर्चा भी करेंगे। 

जिनपिंग को कार तक छोड़ने गए थे पुतिन 
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साढ़े चार घंटे चली इंफॉर्मल मीटिंग में जिनपिंग ने रूस को रिलायबल पार्टनर बताया। दोनों लीडर्स ने साथ में डिनर भी किया। पुतिन और जिनपिंग की नजदीकियां काफी गहरी हैं। ये डिनर के बाद भी देखने को मिलीं। पुतिन पर्सनल तौर पर जिनपिंग को उनकी गाड़ी तक छोड़ने गए। इसका एक वीडियो सामने आया। इसमें जिनपिंग होटल जाने के लिए क्रेमलिन से रवाना होते हुए दिख रहे हैं। पुतिन भी उनके साथ हैं। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जिनपिंग पहली बार 20 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे। 

जंग खत्म करवाना चाहते हैं जिनपिंग 
क्रेमलिन पहुंचे जिनपिंग ने पुतिन से मुलाकात करने से पहले कहा था- मेरी विजिट का मकसद जंग खत्म कराना है। हल ऐसा निकलना चाहिए जो दोनों पक्षों को मंजूर हो। मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से भी बातचीत करूंगा। जिनपिंग चाहते हैं कि वो पुतिन और जेलेंस्की को कम से कम सीजफायर पर राजी करा लें। इसके बाद डिप्लोमैटिक चैनल्स खुल जाएंगे और चीन ग्लोबल लीडर कहलाने लगेगा। 

बाइलैटरल डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगे 
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लीडर्स रूस और चीन के बीच व्यापक और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूसी-चीनी सहयोग को गहरा करने पर भी बातचीत होगी। इसके अलावा जिनपिंग और पुतिन एक अहम बाइलैटरल डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगे। इस डॉक्यूमेंट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई।