अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे घर बैठे इसे आसानी से बनवा सकते हैं | आइए इसका तरीका बताते हैं | देश में राशन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है | राशन कार्ड की मदद से सरकार की तरफ से लोगों को कम कीमत पर अनाज मिलता है | इसके अलावा भी कई सरकारी सुविधाओं के लिए राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है | साथ ही राशन कार्ड पहचान पत्र के रूप में भी मान्य है | अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है | आज हम आपको घर बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं |

डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन डिटेल्स, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का पासबुक, मोबाइल नंबर

ऐसे करें अप्लाई : राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आप अपने राज्य के फूड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं | अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आपको https://fcs |up |gov |in/FoodPortal |aspx वेबसाइट पर जाना होगा |पोर्टल पर जाकर आप Apply for Online Ration Card पर क्लिक करें | यहां आप अपनी डीटेल्स भर दें | इसके बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा | इसके बाद आपको 'सबमिट' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद सरकारी अधिकारी आपकी पात्रता चेक करेंगे |अगर आपके द्वारा दी गईं जानकारियां सही हैं तो आपको रजिस्टर्ड पते पर राशन कार्ड भेज दिया जाता है |